मेहदावल: मेहदावल में बड़े मंगलवार पर भिटवा बाजार में भंडारा आयोजित, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
संतकबीरनगर। ज्येष्ठ मास के पावन “बड़े मंगलवार” के अवसर पर भिटवा बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भक्ति और सेवा के इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। भंडारे के दौरान क्षेत्र