गोरखपुर: खोराबार क्षेत्र में ड्राइवर को आई झपकी, फोरलेन से नीचे पलटी टीयूवी-300 कार, चालक समेत तीन की मौके पर मौत, दो घायल
बिहार से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टीयूवी-300 कार खोराबार इलाके में अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे उतर गई और कई बार पलटी खाती हुई कार सड़क पर पलट गई।हादसा इतना भीषण था कि चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पुजारी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है।