सागर नगर: सागरोदय ट्रस्ट की भूमि पर सड़क निर्माण का आरोप, जैन समाज ने कलेक्टर कार्यालय में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बरियाघाट वार्ड स्थित श्री दिगम्बर जैन सागरोदय तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की भूमि पर बिना अनुमति सीसी रोड निर्माण के विरोध में जैन समाज ने शुक्रवार दोपहर 2:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि नगर निगम द्वारा बिना अनुमति ट्रस्ट की भूमि पर गली का चौड़ीकरण कर सड़क बनाई जा रही है, जिससे करीब 3 फीट चौड़ी और 200 फीट लंबी जमीन प्रभावित हो रही है।