मुज़फ्फरनगर: पुलिस पर संगीन आरोप, SSP ऑफिस पर परिवार ने किया प्रदर्शन— 'पंजाब पुलिस' बताकर उठाए युवक, यूपी पुलिस पर उठाए सवाल
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आधी रात कुछ लोग पुलिस बनकर दीवार फांदकर घर में घुसे और तीन बेटों को जबरन उठा ले गए। विरोध करने पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप है। परिजनों का दावा है कि हिरासत में एक बेटे को गोली मारी गई। न्याय की मांग को लेकर परिवार ने SSP कार्यालय पर प्रदर्शन