सदर: सुंदरपुर चौराहे के पास करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, बड़ी दुर्घटना होने से बची
वाराणसी। शहर में मानसून की पहली बारिश के बीच बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। सुंदरपुर चौराहे के पास गुरुवार को एक छुट्टा गाय बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।