तरबगंज: रुपीपुर में छप्पर में आग लगने की वजह से एक भैंस की मौत दो मवेशी झुलसे
नवी मोहम्मद पुत्र गोली निवासी ग्राम पंचायत रूपीपुर ने फूस के छप्पर को जला देने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में तहरीर देकर कहा कि गांव के अमित कुमार व अखिलेश कुमार पुत्र राम खेलावन ने उसके फूस के छप्पर में शुक्रवार की रात को आग लगा दिया, जिससे छप्पर के नीचे बंधी एक भैंस जल गई। वही एक गाय, एक पडिया गंभीर रूप से झुलस गए हैं।