तरबगंज: नवाबगंज कस्बे के दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कस्बे के गांधी इंटर कालेज और नगरपालिका कन्या इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई वहीं दूसरी पाली में 3 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्र का एसडीएम तरबगंज व क्षेत्र अधिकारी ने निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिये।