मोतिहारी: मोतिहारी में राष्ट्र के नाम मध्यस्थता 2.0 अभियान के तहत पारिवारिक विवादों का हुआ समाधान
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वावधान में जिला मध्यस्थता केंद्र द्वारा आयोजित “राष्ट्र के नाम मध्यस्थता 2.0” अभियान के अंतिम दिन कई पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत दो बिछड़े हुए दंपत्तियों के बीच आपसी सुलह एवं सामंजस्य स्थापित कर उनके दाम्पत्य जीवन को पुनः बहाल कराया गया। माननीय एडीजे श्रीमती रेशमा वर्