बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में CDO की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए
मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति एवं कम युवा उद्यमी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान उद्यमियों एवं व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताईं जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।