फिरोज़ाबाद: रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल
थाना दक्षिण क्षेत्र में आगरा रोड स्थित रवि यूनिटी हॉस्पिटल के सामने मंगलवार रात 10 बजे करीब तेज रफ्तार हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की टक्कर से पैदल जा रहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में नगला भाऊ निवासी सरोज यादव पत्नी रामवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि वीरवती पत्नी अवधेश का इलाज जारी है।