#देहरादून_ऑपरेशन_प्रहार_के_तहत_बड़ी_कार्रवाई_30_लाख_की_MDMA_और_स्मैक_के_साथ_अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" विजन के तहत देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशन और पुलिस के "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत रायपुर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 लाख रुपये कीमत की भारी मात्रा में एमडीएमए (MDMA) और स्मैक बरामद की गई है।