विदिशा नगर: जतरापुरा में सफल शिक्षा संस्थान द्वारा नशा नियंत्रण और शिक्षा विकास कार्यशाला में एडिशनल SP शामिल
जतरापुरा में सफल शिक्षक सेवा समिति के माध्यम से पिछले कई सालों से बस्ती के गरीब बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है इसी स्थान पर शनिवार दोपहर 1 बजे एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा के विकास के साथ नशा नियंत्रण को लेकर भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे शामिल थे।