इंदौर: पुलिस की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, सदर बाजार में 8वीं मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत
Indore, Indore | May 17, 2026 रविवार 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान पंकज पिता मुकेश (22) के रूप में हुई है, जो मूलतः देवरिया, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पंकज लंबे समय से इंदौर में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। जब वह फर्स्ट बटालियन परिसर में बन रही पुलिस की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की आठवीं मंजिल पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे आ गिरा।