धौलपुर: केंद्रीय बस स्टैंड वर्कशॉप में जर्जर कमरे की छत गिरी, बड़ा हादसा टल गया
शहर के केंद्रीय बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप परिसर में शुक्रवार देर रात एक जर्जर कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कमरे के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। छत गिरने से कमरे में रखा सामान मलबे में दब गया। जानकारी के अनुसार जिस कमरे की छत गिरी, उसमें बसों में उपयोग होने वाले विभिन्न पार्ट्स और सामान रखा हुआ था।