महोबा: कबरई कस्बे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 15, 2026 महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के लिलवाही गांव निवासी 36 वर्षीय जगन्नाथ पुत्र छिद्दू कबरई किसी काम से आया हुआ था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।