हुसैनाबाद: मदर्स डे की पूर्व संध्या पर ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में मातृ सम्मान कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
हुसैनाबाद के गणेशपुरी स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार दोपहर भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर पूरे समय उत्साह और उल्लास से गूंजता रहा। माताओं के सम्मान में चूड़ी प्रतियोगिता, बैलून गेम और गेंद डालो जैसी ..