कप्तानगंज: बाल श्रम व बाल विवाह पर कुशीनगर श्रम विभाग और पुलिस ने की सख्ती, 11 बच्चे हुए मुक्त
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद कुरीतियों के खिलाफ सतत अभियान जारी है। इसी क्रम में एसपी केशव कुमार के निर्देशन में थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम ने थाना कसया व कप्तानगंज क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की।निरीक्षण टीम में एएचटी प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र राम, महिला कांस्टेबल अनुराधा सिंह और बाल श्रम अधिकारी अलंकृता उपाध्याय शामिल रहीं।