कप्तानगंज: कप्तानगंज में छठ उत्सव का उल्लास, राम जानकी घाट पर नदी में नाव पर बिना सुरक्षा 25 से अधिक लोग सवार, बड़ा हादसा टला
लोक आस्था के महापर्व छठ का उत्साह सोमवार शाम अपने चरम पर दिखा। नगर के राम-जानकी छठ घाट पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को सोमवार शाम अर्घ्य अर्पित किया।घाटों पर रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजी महिलाएं, सिर पर सुप, डाला और पूजन सामग्री लिए परिवार संग पहुंचीं। "छठ मइया" के गीतों से पूरा वातावरण भक्त रहा ।