कप्तानगंज: बड़हरा बाबू में मासूम ने आंगन में सांप से खेला, काटने पर मच गई हलचल, अस्पताल में भर्ती, सांप निकला बिन ज़हर वाला
कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव में मंगलवार को खतरनाक दिखने वाली घटना के बाद भी बड़ी राहत की खबर सामने आई। गांव के मनीष शर्मा के 3 साल 6 महीने के बेटे आयुष शर्मा के आंगन में खेलते-खेलते अचानक एक सांप आ गया। मासूम ने इसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और उससे खेलने लगा। तभी सांप ने उसे काट लिया। माँ के जानकारी होने पर मासूम को इलाज के लिए ले जाया गया