कप्तानगंज: कप्तानगंज में दर्दनाक हादसा: 18 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात पिकअप चालक फरार
कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार देर रात 9 बजे एक अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महुआ डावर निवासी 18 वर्षीय युवक मंदू प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंदू किसी काम से जगदीशपुर गया था और देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था।