अररिया: अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी सिकटी समेत 5 सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, डीएम ने कहा- कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करें
Araria, Araria | May 21, 2026 अररिया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल अररिया के अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने 5 प्रमुख योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएम ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।