पटेढ़ी बेलसर: फतहपुर गांव के निकट बाइक से गिरकर 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से हुई घायल, ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती
गोरौल-सरैया सड़क मार्ग पर फतहपुर गांव के निकट बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। जख्मी महिला मुजफ्फपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव निवासी बताई जा रही है।