सीतापुर: शिवपुरी मोहल्ले में एक मासूम बच्चे को जहरीले सांप ने काटा, हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के शिवपुरी मोहल्ले में मासूम बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया जिसके चलते मासूम बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने मासूम बच्चे को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है वहीं परिवार वालों ने बताया कि मासूम बच्चा घर में खेल रहा था तभी मासूम बच्चे को घात लगाए जहरीले सांप ने काट लिया और उसकी हालत बिगड़ गई