बोध गया: बुद्ध पूर्णिमा पर दुल्हन की तरह सजा महाबोधि मंदिर, बोधगया श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार
Bodh Gaya, Gaya | Apr 29, 2026 बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा को लेकर विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर को आकर्षक लाइटों और पंचशील ध्वज से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों समेत विदेशों से भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।