नजीबाबाद: किरतपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर को किया गिरफ्तार
मंगलवार 5:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना किरतपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।