फतेहपुर: ललौली में प्रेमी ने शादी से किया इंकार, महिला ने थाने के बाहर डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस कार्रवाई में जुटी
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने युवक द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर डाई पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि महिला कई वर्षों से एक युवक के संपर्क म