मंझनपुर: ऊनो में गैस लीकेज से लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे, चार की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ऊनों गांव में गैस लीकेज से घर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ऊनों निवासी अनिल कुमार की पत्नी आशा देवी गैस में खाना बनाने जा रही थी। इसी दौरान अचानक सिलिंडर में लीकेज के चलते आग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग झुलसे हैं।