मोहनलालगंज: निगोहां में रास्ते के विवाद पर मारपीट, तमंचे की बट और तलवार से किया गया हमला, केस दर्ज
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के रतनापुर गांव में रास्ता हटाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित अखिलेश कुमार के अनुसार, घर के बाहर डाला धोने के दौरान गांव निवासी शौरभ अपनी कार लेकर पहुंचा और डाला हटाने को कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शौरभ ने फोन कर अपने भाइयों गौरव व अन्य को बुला लिया, जो डंडा और तलवार लेकर पहुंचे।