राठ कस्बे के खंड विकास कार्यालय के सभागार में आज मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने व्यवस्थाओं के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। बता दें कि वर्तमान में बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग के द्वारा "पोषण भी पढ़ाई भी' के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यत्रियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।