उज्जैन शहर: चीमनगंज थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, आगर रोड पर शराब दुकान के बाहर मिला खून से लथपथ शव
बुधवार देर रात एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह आगर रोड स्थित एक वाइन शॉप के बाहर उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान बेगमबाग निवासी आरिफ उर्फ भूरा (पिता गफ्फार) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाने के साथ पेंट का काम भी करता था। बुधवार रात करीब 9 बजे घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा।