कानपुर देहात में अमेजन पार्सल धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़! जालौन निवासी 2 मास्टरमाइंड रोहित ठाकुर उर्फ डिफॉल्टर और मनजीत गुप्ता उर्फ जीनियस गिरफ्तार।
पुलिस ने इनके कब्जे से ₹8 लाख नकद, KIA कार, पल्सर मोटरसाइकिल, 3 एंड्रॉयड मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त फर्जी नाम-पते से Apple Watch, AirPods समेत महंगे प्रोडक्ट ऑर्डर करते थे। पार्सल मिलने के बाद हीट गन की मदद से बिना पैकेट को नुकसान पहुंचाए उसे खोलते, असली सामान निकालकर उसकी जगह डमी सामान रख देते और पार्सल वापस अमेजन को भेज देते थे। इसके बाद असली सामान को बाजार में बेचकर लाखों रुपये कमाते थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह ने करीब ₹10 लाख की धोखाधड़ी की थी। इनमें से ₹8 लाख नकद बरामद कर लिए गए हैं, जबकि शेष राशि को फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।