रामानुजगंज: नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
रामानुजगंज शुक्रवार नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। आदिम जाति विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, मछली पालन तथा पशुपालन विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में नव नियुक्त एल्डरमैनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया