बाह: पिनाहट में बाजरा खरीद में गड़बड़ी का आरोप, किसान यूनियन ने किया हंगामा
तहसील बाह के पिनाहट क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे सरकारी खरीद केंद्र पर किसानों के बजाय दलालों और व्यापारियों द्वारा बाजरा खरीदे जाने का आरोप लगाते हुए किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। किसानों का कहना था कि सुबह से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही थी, जबकि बिचौलियों का बाजरा आसानी से तौला जा रहा था। इसको लेकर किसान यूनियन