अम्बाला: गांव बटरोहन में 7 साल की लड़की को गली में घूम रहे आवारा कुत्ते ने नोचा, इलाज के लिए मांलेकर पहुंची शहर के सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 29, 2024 अंबाला के गांव बटरोहन में एक आवारा कुत्ते ने 7 साल की मासूम लड़की के चेहरे पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से गांव वासियों ने लड़की को कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया,उसके बाद उसकी मां अपनी बेटी को लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंची है। महिला ने बताया है कि इसी आवारा कुत्ते ने दो दिन पहले भी एक छोटी बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था।