अम्बाला: बलदेव नगर पुलिस थाने के सामने बाइक और ई रिक्शा के बीच टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल
Ambala, Ambala | Mar 29, 2024 नेशनल हाईवे 44 स्थित बलदेव नगर थाने के सामने आज सुबह 9:30 बजे बाइक को गलत दिशा में आए एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से शहर के सिविल अस्पताल लाया गया। घायल दोनों युवक अंबाला शहर के नहान हाउस के रहने वाले हैं। जिनका इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।