बहोरीबंद: बारिश में दलदल बना सुपेला से सिंजहरी पटी खुर्द तक का रास्ता, सड़क मरम्मत की उठी मांग
कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सुपेला से सिंजहरी पटी खुर्द तक जाने वाला लगभग 2 किलोमीटर लंबा कच्चा सड़क मार्ग ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश के मौसम में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।