हाथरस: घर पर तंबाकू बनाते समय अचानक बुजुर्ग की तबियत बिगड़ी, परिजनों ने अस्पताल लाकर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस के गांव कानऊ मे घर पर बैठकर तंबाकू बनाते समय एक बुजुर्ग राजपाल पुत्र ऐदल सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन बुजुर्ग को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग घर पर बैठकर तंबाकू बना रहे थे।