दिनांक 13/06/2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वर्णी जैन कॉलेज के पीछे गुरु नानक धर्मशाला के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति की पहचान राजकुमार उर्फ छन्नू निवासी गजरा पैलेस सिविल लाइन के रूप में हुई। परिवारजनों की उपस्थिति में व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण फील्ड यूनिट के साथ-साथ उच्च अधिकारीगण द्वारा भी कर लिया गया है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त सम्यक उर्फ राही जैन, गजेंद्र लोधी व गौरव रैकवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर पता चला है कि मृतक व तीनों अभियुक्त सुबह से ही राही जैन के आवास पर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच इनके मध्य पैर दबाने को लेकर वाद-विवाद हुआ था। उसी में इन तीनों ने राजकुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी। अपना गुनाह छुपाने के लिए मुख्य आरोपी राही जैन द्वारा मृतक के शव को नीचे लाकर सड़क पर रख दिया, ताकि इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तगणों के विरुद्ध वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग कर फॉरेंसिक व सर्विलांस का प्रयोग करते हुए विवेचना की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस अपराध को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित कर शीघ्रातिशीघ्र अभियुक्तगणों को अधिकतम सजा की कार्रवाई भी कराई जाएगी, के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक,ललितपुर श्री कालू सिंह द्वारा दी गयी बाइट ।
15 views | Lalitpur, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026