मनकापुर: चांदारती गांव में प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या मामले में छपिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | May 14, 2024 चांदारती गांव में पुरानी रंजिश को लेकर प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अजय वर्मा व राज सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना में प्रकाश में आया षड़यन्त्रकारी अभियुक्त धर्मवीर वर्मा उर्फ बब्लू को छपिया पुलिस ने मंगलवार को बभनजोतिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है।