वारिसनगर: मनियारपुर वार्ड 8 में पीएचडी विभाग की लापरवाही, लोगों को नहीं मिल रहा नल का जल
मंगलवार की सुबह लगभग 11:00 बजे स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर वार्ड 8 गांव में पीएचडी विभाग की लापरवाही से लगभग चार दिनों से वहां की जनता को नल जल का नहीं मिल रहा लाभ। आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा कर सुचारू रूप से नल जल का पानी चालू करने की मांग।