संग्रामपुर: संग्रामपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, दुकानदारों में हड़कंप
संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को दिन के 1 बजे नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई, जिससे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी रवि शंकर सिंह ने किया। अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से