यूजीसी द्वारा 13 जनवरी को जारी की गई कथित भेदभावपूर्ण एवं असंतुलित गजट अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने एवं पुनरीक्षण की मांग को लेकर विप्र फाउंडेशन एवं सर्व सवर्ण समाज, बारां के प्रतिनिधियों ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नाम मिनी सचिवालय में प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।