कटंगी: बस स्टैंड से महिला का बैग चोरी, नशे में पकड़ाया चोर, बैग से सामान गायब
रविवार की सुबह कटंगी शहर के बस स्टैंड पर घटित एक चोरी की घटना ने पूरे बस स्टैंड को हिला दिया। सुबह लगभग 8 बजे एक महिला का बैग अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम रूपेरा निवासी अरूणा शेंडे अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम सेलवा में विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं। रविवार की सुबह वह अपने घर लौटने के लिए बस स्टैं