बाढ़: बाढ़ नगर परिषद का ₹114 करोड़ का बजट पारित, विकास योजनाओं पर रहेगा ध्यान
Barh, Patna | Mar 30, 2026 बाढ़ नगर परिषद के सभागार में सोमवार को लगभग 2 बजे बजट सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ "गाय माता" की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया। इस बार कुल 114 करोड़ का बजट पारित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष लीला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी सहित सभी वार्डों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।