जिले में बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 2, चोरी कांड में 6, शराब के सेवन में 3, शराब बरामदगी में 2 वारंट में 3 अन्य मामलों में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 96 हजार रूपए जुर्माना वसूला है।