श्योपुर: ग्राम माताजी खेडली में खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माताजी मंदिर कुंडहवेली में खेत की मेढ़ काटने की बात को लेकर गुरूवार की शाम 4 बजे दो पक्षो में जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर क्राॅस प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दी है।