डुमरांव: नावानगर स्थित पेप्सी प्लांट में अग्निशमन विभाग ने मॉकड्रिल कर कर्मचारियों को सुरक्षित निकासी का तरीका सिखाया
Dumraon, Buxar | Apr 19, 2026 डुमरांव अग्निशामालय के क्षेत्रांतर्गत अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत औद्योगिक एवं कोचिंग संस्थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नावानगर स्थित पेप्सी प्लांट में निकासी अभ्यास और मॉकड्रिल का आयोजन रविवार की दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डुमरांव अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी ने की।