गोला: ब्लड सेंटर संचालक पर यौन उत्पीड़न और धमकी का आरोप, पूर्व स्टाफ नर्स की शिकायत पर बड़हलगंज थाने में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर के बड़हलगंज में एक निजी ब्लड सेंटर के संचालक के खिलाफ पूर्व स्टाफ नर्स की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए जांच में सच्चाई सामने आने का दावा किया है।