दमोह: नेकी की दीवार पर धार्मिक चित्रों के विवाद में रेडक्रॉस अध्यक्ष ने दी सफाई, बोले- जागरूकता के लिए बनवाई थी पेंटिंग
Damoh, Damoh | Jun 12, 2026 दमोह के कॉपरेटिव बैंक चौराहा स्थित वृद्धाश्रम के बाहर बनी नेकी की दीवार पर धार्मिक चित्र बनाने को लेकर हुए विवाद में रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष डॉ. केदारनाथ शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वहां गंदे कपड़े, पुराने गद्दे और कचरा डाल रहे थे, जिन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से भगवान श्रीराम और हनुमानजी के चित्र बनवाए गए थे।