बबेरू: बबेरू में सावन महोत्सव पर माँ मढ़ी दाई मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Baberu, Banda | Aug 6, 2026 बबेरू कस्बे मे पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर कस्बे के ऐतिहासिक माँ मढ़ी दाई मंदिर परिसर में सावन महोत्सव के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह परंपरा को निभाते हुए कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार चुन्ना प्रसाद प्रजापति उनके भाइयों के द्वारा यह आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।